Tuesday 21 December 2021

देश के ऐसे 8 राजनेता जिनकी पहली पसंद राजनीति नहीं थी

हमारे देश में कई बड़े नेता ऐसे हैं जिनको राजनीति का धुरंधर कहा जाता है पर आपको क्या पता है कि वह राजनीति में नहीं आने चाहते थे। भारत की राजनैतिक कुर्सी पर बड़े- बड़े धुरंधरों का राज है. इन सत्ताधारियों ने देश की दिशा और दशा को बदला है. इन में से कई राजनेताओं को विरासत में सत्ता की कुर्सी मिली तो वहीं कुछ ने बाद में इन गलियारों में क़दम रखा. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन सफल नेताओं के बारे में बताएंगे जिनकी पहली पसंद राजनीति नहीं थी. आइये जानते हैं वो कौन थे और क्या कर रहे थे. 
 
 

6. प्रतिभा देवी सिंह पाटिल

 Pratibha devi singh patil
 देश की पूर्व और पहली महिला राष्ट्रपति, प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने वकील के रूप में अपनी पहली नौकरी शुरू की थी. उन्होंने जलगांव जिला अदालत में वकालत की थी.
 
 2. प्रणब मुखर्जी 

pranab mukherjee

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पहली नौकरी अपर-डिवीज़न-क्लर्क के रूप में Deputy Accountant General के दफ़्तर में थी। बाद में वह यूपीए सरकार में वित्त मंत्री बने थे।

3. सोनिया गांधी

Sonia Gandhi

इंदिरा गांधी की बहू, राजीव गांधी की पत्नी व राहुल-प्रियंका गांधी की मां और कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष, सोनिया गांधी ने इटली से पढ़ाई की है और एक वेट्रेस थीं. वह राजनीति में नहीं आना चाहती थी पर राजीव गांधी की मृत्यु के बाद अचानक उन्हें पार्टी की कमान संभालनी पड़ी।

4. मनमोहन सिंह

Manmohan Singh

देश के पूर्व प्रधानमंत्री, मनमोहन सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफ़ेसर थे। उन्हें भारत के आर्थिक सुधारों का प्रणेता माना गया है।

5. नरेंद्र मोदी

PM Modi

देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री, नरेंद्र दामोदरदास मोदी की पहली नौकरी एक चाय वाला के तौर पर थी. बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए और गुजरात के मुख्यमंत्री बने.

6. निर्मला सीतारमण

Nirmala sitaraman

भारत की तत्कालीन वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण ने लंदन के रीजेंट स्ट्रीट में होम डेकोर स्टोर हैबिटेट में एक विक्रेता के रूप में काम किया था।

7. अरविंद केजरीवाल

 Arvind kejriwal

 आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूर्व कर अधिकारी थे. साल 2011 में अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान अरविन्द केजरीवाल काफ़ी चर्चा में आए थे.

 1. मायावती

Mayawati 

उत्तर प्रदेश में दलितों की बड़ी नेता और यूपी की सबसे प्रमुख पॉलिटिकल पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का चेहरा मायावती राजनीति की बड़ी शख़्सियतों में से एक है। उन्होंने अपनी बी.एड डिग्री हासिल की और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की तैयारी के दौरान शिक्षक के रूप में अपनी पहली नौकरी की थी।

27-06-2023 To 03-07-2023(16.07)